हिंदी
नई दिल्ली: देश के अगले उपराष्ट्रपति के लिए कल मतदान होगा। उपराष्ट्रपति पद के लिए दो उम्मीदवार आमने-सामने हैं। एनडीए के उम्मीदवार वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री वेंकैया नायडू की टक्कर यूपीए के उम्मीदवार गोपाल कृष्ण गांधी के साथ है।
देश को नया राष्ट्रपति मिलने के बाद अब देशवासियों को इंतजार है कि देश का अगला उपराष्ट्रपति कौन होगा? उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए कल सुबह 10 बजे से मतदान शुरू होगा। मतदान शाम 5 बजे तक होंगे। इसके बाद मतगणना शुरू होगी और देर शाम तक देश के नये उपराष्ट्रपति के नाम की घोषणा होगी।
Published : 4 August 2017, 7:44 PM IST
Topics : उपराष्ट्रपति एनडीए गोपाल कृष्ण गांधी चुनाव नई दिल्ली मतगणना मतदान यूपीए राष्ट्रीय वेंकैया नायडू
No related posts found.