हिंदी
नई दिल्ली: चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ने बुधवार को प्रेस कान्फ्रेंस कर राष्ट्रपति चुनाव की तारीख का ऐलान किया। 17 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होगा और 20 जुलाई को मतगणना होगी। बता दें कि 24 जुलाई को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल खत्म हो रहा है और 25 जुलाई को नये राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण होगा।
प्रेस कान्फ्रेंस में चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव बैलेट पेपर पर होंगे। चुनाव आयोग बैलेट पर टिक करने के लिए एक खास पेन मुहैया कराएगा। किसी और पेन का उपयोग करने पर वोट अवैध हो जाएगा। राष्ट्रपति पद का नामिनेशन भरने के लिए 50 प्रतिनिधियों के प्रस्ताव होने जरूरी हैं। इस बार कुल 776 सांसद और 4120 विधायक राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डालेंगे। राष्ट्रपति चुनाव के लिए व्हिप नहीं होगा। कोई भी पार्टी व्हिप जारी नहीं करेगी।
यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति चुनाव को लेकर एक साथ नजर आए विपक्षी पार्टियों के दिग्गज..
राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया
14 जून: राष्ट्रपति चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी होगा
28 जून: नामांकन की आखिरी तारीख
29 जून: नामांकन की जांच
1 जुलाई: नामांकन की वापसी
17 जुलाई: राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान
20 जुलाई: राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना
Published : 7 June 2017, 5:17 PM IST
Topics : चुनाव चुनाव आयुक्त चुनाव आयोग नसीम जैदी राष्ट्रपति राष्ट्रीय
No related posts found.