बड़ी खबर: भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का हुआ ऐलान; यूपी के इन नेताओं को भी टीम में मिली जगह, यहां देखिये पूरी सूची

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों की टीम में बदलाव किया। पार्टी पदाधिकारियों की नई सूची में 13 उपाध्यक्ष और नौ महासचिव शामिल हैं। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 29 July 2023, 11:00 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों की टीम में बदलाव किया। पार्टी पदाधिकारियों की नई सूची में 13 उपाध्यक्ष और नौ महासचिव शामिल हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक यूपी से राजेश अग्रवाल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, रेखा वर्मा, लक्ष्मीकांत बाजपेयी, तारिक मंसूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अरुण सिंह और राधा मोहन दास अग्रवाल को राष्ट्रीय महामंत्री, शिव प्रकाश को राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री, सुरेन्द्र सिंह नागर को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक विधान परिषद सदस्य और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति तारिक मंसूर को भाजपा उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। मंसूर एक पसमांदा मुसलमान हैं।

भाजपा की तेलंगाना इकाई के पूर्व अध्यक्ष बंदी संजय कुमार को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया।

 

Published : 
  • 29 July 2023, 11:00 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement

No related posts found.