हिंदी
नई दिल्ली: देश में लगातार बढ़ती महंगाई के बीच केंद्र की मोदी सरकार ने शनिवार को देश की जनता को बड़ी राहत देने का ऐलान किया। सरकार ने पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों को कम कर दिया है। पेट्रों पदार्थों से उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) के कम कर दिया गया है।
सरकार के इस फैसले के बाद देश में पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 9.50 रुपये कम हो गई है। इसी तरह डीजल की कीमत 7 रुपये प्रति लीटर और LPG घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 200 रुपये घट गये हैं।
Published : 21 May 2022, 7:01 PM IST
Topics : एक्साइज ड्यूटी कटौती केंद्र सरकार डीजल नई दिल्ली पेट्रोल रसोई गैस
No related posts found.