हिंदी
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के अलीपुर में स्थित एक गोदाम की निर्माणाधीन दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। शुक्रवार दोपहर हुए इस हादसे में पांच मजदूरों की दबने से मौत हो गई है। यहां अभी कई लोगों के फंसे होने की आशंका जतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त 20 से 25 मजदूर गोदाम में काम कर रहे थे।
ताजा जानकारी के मुताबिक हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है। लगभग एक दर्जन घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। घायलों में 7 लोग खतरे के बाहर बताये जा रहे हैं, जबकि 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Published : 15 July 2022, 3:40 PM IST
No related posts found.