Modi Cabinet Reshuffle: मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच नेताओं की गतिविधियां तेज, मंत्रियों समेत कई मिले नड्डा से, पढ़ें पूरा अपडेट

राजधानी स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय में बुधवार को लगातार दूसरे दिन गतिविधियों में तेजी देखी गई और कई मंत्रियों व वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात की।

Updated : 5 July 2023, 6:13 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: राजधानी स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय में बुधवार को लगातार दूसरे दिन गतिविधियों में तेजी देखी गई और कई मंत्रियों व वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात की।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात की। भाजपा की पंजाब इकाई के नवनियुक्त प्रमुख सुनील जाखड़ ने भी पार्टी कार्यालय का दौरा किया और नड्डा से मुलाकात की।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कई अन्य मंत्रियों के बाद में बैठकों के लिए पार्टी कार्यालय पहुंचने की उम्मीद है।

भाजपा ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, सुनील जाखड़ और बाबूलाल मरांडी को क्रमश: तेलंगाना, पंजाब और झारखंड का अध्यक्ष नियुक्त किया।

इस नियुक्ति की घोषणा के चंद घंटों के बाद निर्मला सीतारमण, अर्जुन राम मेघवाल, भूपेंद्र यादव और किरण रिजीजू सहित कुछ अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने भी नड्डा से मुलाकात की थी।

सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पार्टी महासचिव (संगठन) बी एल संतोष से मुलाकात की जबकि एक अन्य मंत्री एस पी एस बघेल ने नड्डा से मुलाकात की।

इन बैठकों में क्या चर्चा हुई, इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से चल रही मुलाकातों का यह सिलसिला कुछ और दिन जारी रह सकता है।

भाजपा के एक नेता ने कहा कि इन बैठकों को मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलों से नहीं जोड़ा जाना चाहिए, क्योंकि पार्टी कई संगठनात्मक कार्यक्रमों की योजना बना रही है और इस तरह की बातचीत नियमित रूप से होती रही है।

Published : 
  • 5 July 2023, 6:13 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement