हिंदी
नयी दिल्ली: देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के पिछले 24 घंटों में 13086 नये मामले सामने आये है जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर चार करोड़ 35 लाख 31 हजार 650 हो गई है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के तहत 11 लाख 44 हजार 805 टीके लगाये गये। जिससे अब तक 198 करोड़ 09 लाख 87 हजार 178 टीके लगाये जा चुके है।इसी अवधि में 12456 मरीजों के स्वस्थ होने पर संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या कुल चार करोड़ 28 लाख 91 हजार 933 हो गई।
देश में कोरोना मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत , दैनिक संक्रमण की दर 2.90 और स्वस्थ दर 98.53 प्रतिशत है।देश में पिछले 24 घंटों में 611 सक्रिय मामले सामने आये है जिससे इनकी संख्या बढ़कर एक लाख 14 हजार 475 हो गई है। सक्रिय मामलों की दर 0.26 प्रतिशत है।इसी दौरान देश में चार लाख 51 हजार 312 कोविड परीक्षण किए गये हैं। (वार्ता)
Published : 5 July 2022, 3:41 PM IST
Topics : कोरोना वायरस नये मामले परीक्षण मृत्यु दर संक्रमितों संख्या
No related posts found.