
श्रीनगर: केन्द्र शासित जम्मू-कश्मीर में पहलगाम और बालटाल मार्गों से मंगलवार को पांच हजार 500 से अधिक तीर्थयात्रियों का नया जत्था पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गुफा मंदिर में सुबह 11 बजे तक एक हजार 297 तीर्थ यात्रियों ने पूजा-अर्चना की। तीस जून को तीर्थयात्रा शुरू होने के बाद से अब तक दो लाख 72 हजार 081 तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा के दर्शन किये हैं। (वार्ता)
Published : 26 July 2022, 4:05 PM IST
Topics : Amarnath Jammu and Kashmir Srinagar अमरनाथ जम्मू कश्मीर तीर्थयात्रियों श्रद्धालुओं श्रीनगर हिमलिंग