हिंदी
नयी दिल्ली: संकटग्रस्त सूडान में फंसे अपने लोगों को निकालने के भारत के अभियान ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत 365 लोगों का नया जत्था यहां पहुंचा। विदेश मंत्री ने इसकी जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ट्वीट कर बताया, ‘‘ऑपरेशन कावेरी के तहत और भारतीय (सूडान से) घर वापस आए। 365 यात्री अभी नई दिल्ली में उतरे हैं।’’
भारतीयों के नए जत्थे की वापसी, इस अभियान के तहत दो जत्थों में 754 लोगों के भारत पहुंचने के एक दिन बाद हुई है।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, स्वदेश वापस लाए गए भारतीयों की कुल संख्या अब 1,725 पर पहुंच गयी है।
Published : 30 April 2023, 12:27 PM IST
No related posts found.