Site icon Hindi Dynamite News

गोरखपुर-सोनौली नेशनल हाईवे पर हुए कार हादसे में घायल परिजनों को ढूंढते हुए, कोल्हुई पहुंची नेपाली महिला

गोरखपुर-सोनौली हाईवे के कोल्हुई कस्बे के आगे रविवार को एक ट्रक, कार में टक्कर हो गई थी। जिसमें कार में सवार एक महिला घायल हो गई थी। परेशान रही विदेशी महिला की लोगों ने की मदद। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
गोरखपुर-सोनौली नेशनल हाईवे पर हुए कार हादसे में घायल परिजनों को ढूंढते हुए, कोल्हुई पहुंची नेपाली महिला

कोल्हुई (महराजगंज): गोरखपुर-सोनौली नेशनल हाईवे के कोल्हुई कस्बे के आगे रविवार को दोपहर बाद एक ट्रक और कार में टक्कर हो गई थी। जिसमें कार में सवार एक महिला घायल हो गई थी, बाकी सभी लोग सुरक्षित बच गए। इसकी जानकारी न्यूज़ के माध्यम से नेपाल में इसकी बहन को लगी तो वह कोल्हुई घटना स्थल पर पहुंची।

घन्टों परेशान रही विदेशी महिला
शाम को करीब 8 बजे एक नेपाली महिला कोल्हुई चौराहे पर गाड़ी से उतरी। और कार हादसे के बारे मे घायल परिजन के बारे में पूछने लगी। उसने लोगों से पूछा कि घायलों को किस हॉस्पिटल में भेजा गया है। ऐसे मे वहां मौजूद कुछ समाजसेवी ने महिला से परेशानी का कारण पूछा।
महिला ने बताया
महिला ने बताया कि वो नेपाल की रहने वाली है और कोल्हुई में कार दुर्घटना में घायल उसकी दीदी है। उसे किसी के द्वारा घटना की जानकारी होने पर, वो अकेली ही नेपाल से आई है। अब उसके पास कोई जानकारी नहीं है कि वह किस हॉस्पिटल में भर्ती है। उसके पास नेपाली नंबर है जिस पर संपर्क नहीं हो पा रहा था।
समाजसेवी ने ऐसे की मदद
ऐसे में वहां मौजूद कुछ समाजसेवी ने महिला को सांत्वना दिया। फिर अपने मोबाइल से चौकी इंचार्ज से बात करा दी। चौकी इंचार्ज ने बताया कि घायल महिला को लक्ष्मीपुर सीएचसी ले जाया गया गया था। जिसके बाद की जानकारी उनके पास नहीं है। उन्होंने घटनास्थल पर लिए गए। डायरी में एकत्रित जानकारी में घायल महिला के साथ के परिजन का इंडियन नंबर उपलब्ध कराया। जिसके बाद लोगों ने अपने मोबाइल से उसके परिजनों से बात करा दी। महिला ने अपने परिजन से नेपाली भाषा में ही बात की। फिर उसका नंबर लेकर, उसके बताई जगह पर बस से रवाना हो गई।
विदेशी महिला ने किया शुक्रिया
महिला ने जाते-जाते अनजान शहर में इतनी मदद के लिए थैंक यू बोल कर गई।

Exit mobile version