हिंदी
शहडोल (मप्र): मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में सुनने और बोलने में अक्षम 17 वर्षीय लड़की के साथ उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अंजूलता पटले ने कहा कि लड़की की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने शुक्रवार को 45 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि जब पीड़िता की मां पिछले कुछ दिन से घर से बाहर थी तो आरोपी कथित तौर पर उसके घर आया था।
अधिकारी ने बताया कि लड़की की मां ने घर लौटने पर पीड़िता के व्यवहार में बदलाव देखा और पूछताछ करने पर उसे पता चला कि आरोपी ने नाबालिग के साथ बलात्कार किया है।
उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) कानून के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Published : 30 December 2023, 5:52 PM IST
Topics : दुष्कर्म पड़ोसी मूक बधिर लड़की शहडोल मप्र
No related posts found.