हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ की शादी की चर्चा इन दिनो ंहर जगह छाई हुई हैं। अब नेहा और रोहनप्रीत सिंह के रोका सेरेमनी की वीडियो सामने आई है। उनकी यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसे उनके फैंस पसंद कर रहे हैं।

नेहा ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया साथ ही कैप्शन में लिखा 'नेहू दा व्याह' म्यूजिक वीडियो आज रिलीज हो रहा है। तब तक मेरे फैंस और 'नेहूप्रीत' के चाहने वालों के लिए एक छोटा सा तोहफा। आई लव यू रोहनप्रीत और परिवार।

वीडियो में ढोल-नगाड़ों के बीच नेहा और रोहनप्रीत जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। नेहा बिल्कुल दुल्हन की तरह दिख रही हैं तो वहीं रोहनप्रीत ने शेरवानी पहन रखा है, दोनों काफी खुश लग रहे हैं।
Published : 21 October 2020, 12:19 PM IST
Topics : नेहा कक्कड़ बॉलीवुड रोका सेरेमनी रोहनप्रीत सिंह शादी सिंगर
No related posts found.