हिंदी
यूजीन: टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के लिये पहला ओलंपिक स्वर्ण जीतने वाले नीरज चोपड़ा गुरुवार (भारत में शुक्रवार सुबह) को विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी भारत का सूखा समाप्त करना चाहेंगे।

भारत ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एकलौता पदक 2003 में जीता था, जब अंजू बॉबी जॉर्ज ने लंबी कूद प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया था। अब शीर्ष जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा 19 साल बाद भारत के पदक की उम्मीद बनकर प्रतियोगिता में उतरेंगे। (वार्ता)
Published : 21 July 2022, 5:42 PM IST