हिंदी
महराजगंज: फरेंदा तहसील यातायात का प्रमुख केन्द्र है। यहां की सड़कें कई जनपद सहित पड़ोसी राष्ट्र नेपाल को जोड़ती है। लेकिन यहाँ एक बस स्टेशन की दरकार है। जन प्रतिनिधियों ने भी कभी इसके लिए प्रयास नहीं किया। नतीजा साफ है कि यात्रियों को आने जाने के लिए कठिनाईयों की दौर से गुजरना पड़ रहा है।
कड़ाके की ठंड में बसों का इंतजार भारी
स्थानीय जनता सहित दूरदराज के यात्री अपने परिवार, महिलाएं एवं बच्चों के साथ सड़क पर घंटों तक इस हाड़ कंपाती ठंड में यात्रा करने की समस्या को झेलते आ रहे हैं। बस स्टेशन की असुविधा आनंद नगर के समुचित विकास पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर रही है।
जमीन के बाद भी नहीं बना बस स्टेशन
डाइनामाइट न्यूज़ को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सभा महादेव बुजुर्ग के एक किसान द्वारा बस स्टेशन निर्माण के लिए भूमि दशकों पहले उपलब्ध कराई गई थी। लेकिन बस स्टेशन किसके लापरवाही से नहीं बन सका? यह विचारणीय है।
लोगों ने फरेंदा में रोडवेज बस स्टेशन बनाने की मांग भी की थी। बावजूद उनके फरियाद को दरकिनार कर दिया गया।
Published : 4 January 2023, 6:10 PM IST
No related posts found.