हिंदी
हांगझोउ: सात बार की चैंपियन भारत की पुरुष कबड्डी टीम ने गुरुवार को यहां ग्रुप ए में चीनी ताइपे को 50-27 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और एशियाई खेलों में पदक सुनिश्चित किया।
इस जीत से भारत अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है जबकि चीनी ताइपे की टीम दूसरे स्थान पर चल रही है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक कबड्डी में 2010 ग्वांगझू एशियाई खेलों से सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को कांस्य पदक दिया जाता है।
भारत ने चार बार विरोधी टीम को ‘ऑल आउट’ किया जबकि उसके रेडर ने चार बोनस अंक जुटाए।
पहले हाफ के बाद भारतीय टीम ने 28-12 की बढ़त बनाई। भारतीय टीम ने दूसरे हाफ में चीनी ताइपे के 15 अंक के मुकाबले 22 अंक जुटाकर जीत सुनिश्चित की।
चीनी ताइपे की टीम ने दूसरे हाफ में एक बार भारतीय टीम को ऑल आउट भी किया।
भारत गुरुवार को ही अपने अंतिम ग्रुप मैच में जापान से भिड़ेगा।
Published : 5 October 2023, 11:34 AM IST
Topics : चीनी ताइपे भारत की पुरुष कबड्डी टीम सेमीफाइनल
No related posts found.