हिंदी
पटना: लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर बिहार के राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गंठबंधन (एनडीए) ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव ने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण यादव और एलजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस आदि मौजूद रहे।
आज लोकसभा चुनाव के लिए बिहार के राजग उम्मीदवारों की सूची राष्ट्रीय महामंत्री व भाजपा के बिहार प्रभारी श्री @byadavbjp जी ने पत्रकार वार्ता में जारी की। सभी राजग उम्मीदवारों को बधाई एवं शुभकामनाएं। pic.twitter.com/sNvcV5lBGG
— Chowkidar Nityanand Rai (@nityanandraibjp) March 23, 2019
शनिवार को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गंठबंधन (एनडीए) ने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। लेकिन तकनीकी वजहों से खगड़िया लोकसभा सीट को छोड़कर सभी 39 सीटों के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने की।
घोषणा के दौरान जदयू के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस व ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव भी मौजूद थे।

पटना साहिब से 'शॉटगन' के सामने होंगे रविशंकर प्रसाद
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। वह पटना साहिब सीट से भाजपा शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ चुनावी मैदान में ताल ठोंकेगे।
भागलपुर से फिर कटा शाहनवाज का टिकट
लोकसभा चुनाव 2019 में भागलपुर से शाहनवाज हुसैन का नाम लिया जा रहा था लेकिन ऐसा हुआ नहीं। लोकसभा चुनाव 2014 में भी उन्हें टिकट नहीं दिया गया था। हालांकि माना जा रहा है कि उन्हें लोकसभा के बजाय राज्यसभा सांसद बनाया जा सकता है।
बेगूसराय पहुंचे गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को लोकसभा चुनाव 2019 बेगूसराय सीट पर भेजा गया है। हालांकि इसके लिए गिरिराज सिंह ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी। लेकिन उन्होंने कहा है कि वह आलाकमान का फैसला मानेंगे। बेगूसराय सीट पर उनकी टक्कर कन्हैया कुमार से होगी। इस सीट का मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है।
सातों चरणों में बिहार में होगा मतदान
बिहार में 7 चरणों में 11, 18, 23, 29 अप्रैल, 6, 12 और 19 मई को होंगे। 11 अप्रैल को 4 सीटों पर, 18 अप्रैल को 5 सीटो पर, 23 अप्रैल को 5 सीटों पर, 29 अप्रैल को 5 सीटों पर, 06 मई को 5 सीटों पर, 12 मई को 8 सीटों पर और 19 मई को 8 सीटों पर चुनाव होंगे।
किन चरणों में कहां होगा मतदान
पहले चरण : 11 अप्रैल - औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई।
दूसरे चरण : 18 अप्रैल - किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका।
तीसरे चरण : 23 अप्रैल - झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया।
चौथे चरण : 29 अप्रैल - दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर।
पांचवें चरण : छह मई - सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर।
छठे चरण : 12 मई - वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज।
सातवां चरण : 19 मई - पटना साहिब ,नालंदा, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, जहानाबाद, काराकाट।
Published : 23 March 2019, 4:50 PM IST
No related posts found.