फिल्म अभिनेता अर्जुन रामपाल अब NCB की रडार पर, मुंबई में उनके घर पर छापेमारी

 एनसीबी ने मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल के घर पर सोमवार को छापेमारी की है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें पूरी खबर।

Updated : 9 November 2020, 2:10 PM IST
google-preferred

मुंबई: बॉलीवुड के दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस की जांच में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की कार्रवाई जारी है। 

इसी मामले को लेकर एनसीबी ने मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल के घर पर सोमवार को छापेमारी की। यह रेड अर्जुन रामपाल के मुंबई के बांद्रा स्थित घर की है। रेड के दौरान एनसीबी को वहां से क्या मिला फिलहाल इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।

बता दें कि इससे पहले एनसीबी ने रविवार को फिल्म निर्माता फिरोज नाडियाडवाला के घर पर छापा मारा था। कई घंटों की रेड के बाद बीते शाम को उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया था। 

Published : 
  • 9 November 2020, 2:10 PM IST

Related News

No related posts found.