
चंडीगढ़: लोक सभा चुनाव से पहले हरियाणा में बड़ा सियासी उलटफेर हो गया। मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद नायब सैनी को भाजपा विधायक दल का नया नेता चुना गया।
इससे सैनी का राज्य के नये मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया।
#Chandigarh : नायब सैनी चुने गये भाजपा विधायक दल के नेता, होंगे हरियाणा के नये मुख्यमंत्री#HaryanaCM #NayabSaini pic.twitter.com/06kc5RrP0g
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 12, 2024
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक नायब सैनी आज शाम तक हरियाणा के नये मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे।
Published : 12 March 2024, 2:08 PM IST
Topics : Haryana Nayab Saini New CM नये मुख्यमंत्री नायब सैनी हरियाणा