हिंदी
लातेहार: झारखंड के लातेहार जिले में नक्सलियों ने बीती रात जमकर उत्पात मचाया और महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सरनाडीह गांव के पास एक पुल के निर्माण स्थल पर उन्होंने एक पोकलेन तथा चार ट्रैक्टर को जला दिया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।
आशंका जताई जा रही है कि इस घटना को किसी एक व्यक्ति ने नहीं बल्कि माओवादियों के दस्ते ने अंजाम दिया। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गया और पूरे मामले की छानबीन जारी है।
इस क्षेत्र में बूढ़ा नदी पर लगभग 400 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण किया जा रहा है।
Published : 26 May 2023, 5:13 PM IST
No related posts found.