Site icon Hindi Dynamite News

Naxalites Arrested: लग्जरी कार, लाखों के कैश और खतरनाक हथियार के साथ गिरफ्तार हुए 8 नक्सली

झारखंड पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है, पुलिस ने कुख्यात 8 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पढ़िए पूरीखबर डाइनामाइट न्यूज़ पर
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Naxalites Arrested: लग्जरी कार, लाखों के कैश और खतरनाक हथियार के साथ गिरफ्तार हुए 8 नक्सली

रांची: झारखंड पुलिस ने बुधवार को नक्सलियों पर एक बड़ी कामयाबी हासिल की। पुलिस ने कुख्यात उग्रवादी संगठन PLFI के 8 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन नक्सलियों के पास से रांची पुलिस को आधुनिक हथियारों के साथ लग्जरी कारें और लाखों का कैश मिला है। 

रांची पुलिस के बताए अनुसार, पकड़े गए नक्सलियों के पास से MG हेक्टर, थार जीप, जाइलो, स्कूटी  और BMW जैसी लग्जरी कारें मिली है। इसके अलावा नक्सलियों के पास से पुलिस कों 77 लाख रुपए का कैश और एक पिस्तौल, 32 कारतूस सहित कई और अधुनिक हाथियार मिले है। इन सबके साथ 30 मोबाइल फोन और बहुत सारे सिम कार्ट भी बराबद हुए है।   

जानकारी के अनुसार SSP को सूचना मिली थी कि PLFI सुप्रीमों दिनेस गोत देश के कई राज्यों में अधुनिक हाथियार सप्लाई किया करता है। इस सूचना के बाद मामले की जांच करन के लिए पुलिस ने एक SIT टीम बनाई। पुलिस की  SIT ने 6 जनवरी को घुर्वा थाना क्षेत्र के धुर्वा डैम के पास छापा मारा, जहां से टीम ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में पता कि उनके निशाने पर दिल्ली और बिहार है। इसके बाद पुलिस ने बिहार के बक्सर से 3 नक्सलियों को गिरफ्तार किया और रांची से 5 नक्सलियों को गिरफ्तार किया। 

सिटी SP कुमार सौरभ ने बताया कि इन 8 नक्सलियों के खिलाफ IPC की धारा 467, 468, 120बी, 420 और 17 CLA एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामलों को लेकर हर एंगल से जांच कर रही है।   

Exit mobile version