समुद्र में अभियान के दौरान नौसैन्य कर्मी की मौत

भारतीय नौसेना के 23 वर्षीय एक कर्मी की समुद्र में एक अभियान के दौरान मिसाइलों से लैस एक पोत पर गंभीर चोटें आने से मौत हो गयी। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 10 April 2023, 7:38 AM IST

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना के 23 वर्षीय एक कर्मी की समुद्र में एक अभियान के दौरान मिसाइलों से लैस एक पोत पर गंभीर चोटें आने से मौत हो गयी। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मोहित मिसाइल फ्रिगेट ‘आईएनएस ब्रह्मपुत्र’ पर तैनात थे और घटना शनिवार को हुई।

नौसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘आठ अप्रैल को समुद्र में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में आईएनएस ब्रह्मपुत्र पर सवार 23 साल के मोहित की समुद्र में अभियान के दौरान चोटों के कारण मौत हो गयी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘घटना की वजह का पता लगाने के लिए ‘बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी’ के आदेश दिए गए हैं।’’

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार और नौसेना के सभी कर्मियों ने मोहित को श्रद्धांजलि दी।

मोहित ‘हल आर्टिफिसर 4’ रैंक के अधिकारी थे। यह रैंक पेटी ऑफिसर के बराबर होती है।

Published : 
  • 10 April 2023, 7:38 AM IST

No related posts found.