Site icon Hindi Dynamite News

Natwar Singh: पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का दिल्ली में अंतिम संस्कार आज

पूर्व विदेश मंत्री के. नटवर सिंह का 95 वर्ष उम्र में लंबी बीमारी के बाद शनिवार रात को निधन हो गया। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Natwar Singh: पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का दिल्ली में अंतिम संस्कार आज

नई दिल्ली: भारत के पूर्व विदेश मंत्री (former Foreign Minister) और कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे के. नटवर सिंह( Natwar Singh) का लंबी बीमारी से ग्रसित होने के कारण शनिवार रात को निधन (demise) हो गया। वह 95 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार (Last rites) आज दिल्ली में होगा। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर उठी है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि दिल्ली के निकट गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका बेटा अस्पताल में है और कई अन्य परिवार के सदस्य उनके अंतिम संस्कार के लिए उनके गृह राज्य से दिल्ली (New Delhi) आ रहे हैं। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार रविवार को दिल्ली में होगा।

जानकारी के अनुसार सिंह का जन्म 1931 में राजस्थान के भरतपुर जिले में हुआ था। पूर्व कांग्रेस सांसद और राज्यसभा सदस्य रहे नटवर सिंह तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए-1 सरकार के दौरान 2004-05 की अवधि के लिए भारत के विदेश मंत्री थे। नटवर दो बार लोकसभा सांसद और एक बार राज्यसभा के सदस्य भी रहे।

कांग्रेस में शोक की लहर
वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने नटवर सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में पूर्व विदेश मंत्री को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह जी के निधन की खबर दुखद है। ईश्वर उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। 

नटवर सिंह के निधन से दुखी हूं: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पूर्व विदेश मंत्री के साथ एक तस्वीर भी साझा की। उन्होंने लिखा, 'नटवर सिंह के निधन से दुखी हूं। उन्होंने कूटनीति और विदेश नीति की दुनिया में समृद्ध योगदान दिया। वह अपनी बुद्धिमत्ता के साथ-साथ बेहतरीन लेखन के लिए भी जाने जाते थे। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।

 

Exit mobile version