रूस को शांति और स्थिरता के लिए खतरा घोषित करेगा नाटो

मैड्रिड में जून माह में होने वाले शिखर सम्मेलन में उत्तर अटलांटि संधि संगठन (नाटो) के सदस्य देश गठबंधन की नयी रणनीतिक अवधारणा के तहत रुस को शांति और स्थिरता के लिए खतरा घोषित करेंगे। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 19 June 2022, 6:55 PM IST
google-preferred

ब्रुसेल्स: मैड्रिड में जून माह में होने वाले शिखर सम्मेलन में उत्तर अटलांटि संधि संगठन (नाटो) के सदस्य देश गठबंधन की नयी रणनीतिक अवधारणा के तहत रुस को शांति और स्थिरता के लिए खतरा घोषित करेंगे।

नाटो महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि समूह की नयी रणनीतिक अवधारणा एक प्रमुख दस्तावेज है ,जिसमें सदस्य देश नाटो के मूल्यों और उद्देश्य की पुष्टि करने के साथ साथ सुरक्षा वातावरण का सामूहिक मूल्यांकन प्रदान करते हैं। सुरक्षा चुनौतियों और उनसे निपटने के उपायों को परिभाषित करते हैं।

इसके अलावा गठबंधन के भविष्य के राजनीतिक और सैन्य विकास के लिए दिशानिर्देशों की रूपरेखा तैयार करते हैं।(वार्ता)

Published :