हिंदी
टिहरी/देहरादून: उत्तराखंड की मशहूर टिहरी झील में पहली बार राष्ट्रीय वॉटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप कप का बुधवार को समारोह पूर्वक आगाज हो गया। इसमें विभिन्न राज्यों की पन्द्रह टीम प्रतिभाग कर रही हैं।
चैंपियनशिप का शुभारंभ केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा स्थानीय विधायक किशोर उपाध्याय ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।
उन्होंने आयोजन स्थल पर लगे विभिन्न स्टाल्स का निरीक्षण किया। साथ ही पहले सत्र की विजेता टीमों को मेडल प्रदान किए।(वार्ता)
Published : 28 December 2022, 6:18 PM IST
No related posts found.