हिंदी
नैनीताल: सरोवरनगरी नैनीताल में नैनी झील से गुरुवार को एक महिला का शव बरामद हुआ है। इससे शहर में सनसनी फैल गयी। शव को शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ठंडी सड़क पर आज सुबह की सैर को निकले लोगों को झील में शव तैरता हुआ नजर आया। पुलिस को तुरंत सूचना दी गयी। मल्लीताल कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक बिष्ट दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला गया। (वार्ता)
Published : 23 June 2022, 2:58 PM IST
No related posts found.