
नैनीताल: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्र में बसे कुवांरी गांव में भूस्खलन के कारण अस्तित्व में आयी 21000 वर्गमीटर की कृत्रिम झील को लेकर प्रशासन अलर्ट है। यह सीमांत गांव एक बार फिर चर्चाओं में है।
यहां वर्ष 2013 में आयी भीषण आपदा में पहाड़ी पर हुए भारी भूस्खलन के कारण नदी शंभु नदी का बहाव अवरूद्ध हो गया और यहां एक कृत्रिम झील अस्तित्व में आने लगी। अब इस झील ने बड़ा स्वरूप ले लिया है। (वार्ता)
Published : 27 June 2022, 5:13 PM IST
Topics : उत्तराखंड कुवांरी गांव कृत्रिम झील बागेश्वर जिले भूस्खलन