नायडू: आदित्यनाथ जल्द ही उत्तर प्रदेश के विकास का चेहरा बनेंगे

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य को विकास के मार्ग पर ले जाएंगे और सभी आशंकाओं को गलत साबित कर देंगे।

Updated : 19 March 2017, 5:37 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली:  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य को विकास के मार्ग पर ले जाएंगे और सभी आशंकाओं को गलत साबित कर देंगे। नायडू ने फेसबुक पर लिखा, "मुझे पूरा भरोसा है कि योगी शीघ्र ही उत्तर प्रदेश में विकास का चेहरा होंगे। वह जनता के हित के लिए लड़ते रहे हैं। उन्होंने घोषणा की है कि भाजपा के घोषणापत्र 'लोक कल्याण संकल्प पत्र' ही उनका एजेंडा है।"

नायडू ने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनके कुछ विरोधी और मार्क्‍सवादी उनकी फसाद खड़े करने वाले नेता की छवि बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्हें उनकी संसदीय बहस सुननी चाहिए। उनमें शासन के विभिन्न मुद्दों पर उनकी संतुलित सोच जाहिर होती है।"

नायडू ने कहा कि उन्हें जात-पात से जोड़ना अनुचित है।नायडू ने कहा, "सभी समुदायों के लोग उनकी नियुक्ति का स्वागत कर रहे हैं।"

आदित्यनाथ के खिलाफ हत्या केप्रयास और उपद्रव फैलाने जैसे आरोपों के बारे में नायडू ने कहा कि वे आरोप राजनीतिक दुर्भावना का नतीजा थे।

नायडू ने उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और लखनऊ के मेयर दिनेश शर्मा का जिक्र करते हुए कहा, "वह बेहद विनम्र हैं और उन्होंने मुझसे पार्टी के शीर्ष नेताओं को उपमुख्यमंत्री बनाने का आग्रह किया। आमतौर पर लोग प्रतियोगिता के डर से प्रतिनिधि नहीं चाहते।"  (आईएएनएस)

Published : 
  • 19 March 2017, 5:37 PM IST

Related News

No related posts found.