हिंदी
मुंबईः बालीवुड की मां रीमा लागू के निधन के बाद दर्शकों को इंतजार था कि टीवी सीरियल ‘नामकरण’ में अब जयवंती बेन मेहता का किरदार कौन निभाएगा। अब दर्शकों का ये इंतजार खत्म हो जाएगा क्योंकि अभिनेत्री रीमा लागू के निधन के बाद 'नामकरण' में नई जयवंती बेन मेहता के रूप में रागिनी शाह दिखेंगी।

सीरियल के निर्देशक महेश भट्ट ने बताया कि सीरियल में जयवंती बेन मेहता का किरदार अब रागिनी शाह निभाएंगी।
यह भी पढ़ें: जल्द ही पापा बनने वाले हैं अमिताभ बच्चन,जानिए कौन है उनका बेटा ..
बता दें कि अभिनेत्री रीमा लागू ‘नामकरण’ में मुख्य किरदार की भूमिका में थीं। रीमा लागू इस धारावाहिक में जयवंती बेन मेहता का किरदार निभा रही थीं। उनके निधन के बाद रागिनी शाह बुधवार से धारावाहिक के इस किरदार में के रूप में दिखेंगी।
Published : 21 May 2017, 12:43 PM IST
No related posts found.