हिंदी
मुज़फ्फरनगर: सीकरी भोकरहेडी मार्ग पर भोपा पुलिस और बदमाशों के बीच फिर आज मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से इनामी बदमाश सचिन घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी बदमाश रमेश ऊर्फ नानू भागने में सफल रहा। घायल बदमाश को इलाज के लिये भोपा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस बदमाश पर 5 हजार का इनाम घोषित था। बदमाशों के पास से एक तमँचा, चार खोखे, पाँच जिन्दा कारतूस बरामद किये गये।
यह भी पढ़ें: मुज़फ्फरनगर: गौकशी कांड में फरार आरोपी 4 माह बाद पुलिस की गिरफ्त में

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में एक और मुठभेड़, पुलिस-बदमाशों के बीच फायरिंग
भोपा थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि ये वहीं बदमाश हैं, जिसने 30 अक्टूबर की दोपहर भोपा पुलिस की जीप पर फायरिंग की थी। 30 अक्टूबर को तीनों बदमाश उस ट्यूबवैल पर नहा रहे थे, जिन्होंने पुलिस को नजदीक आता देख पुलिस जीप पर गोली चला दी थी। मुठभेड़ के दौरान उपनिरीक्षक तेज सिंह के बांये हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। मौके पर पहुँचे भोपा क्षेत्रा के सीओ मौ. रिजवान व बड़ी सँख्या में पुलिस बल बदमाशों की काम्बिंग कर रहे हैं।
Published : 6 November 2017, 10:59 AM IST
No related posts found.