हिंदी
मुजफ्फरनगर: भोपा थाना क्षेत्र के ग्राम मोरना में पुलिस को अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। भोपा पुलिस ने जहरीली शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: हैवान ससुर ने बहू को बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इन तस्करों का भंडाफोड़ किया है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जहरीली शराब की सप्लाई का कारोबार करते थे।
यह भी पढ़ें: मुज़फ्फरनगर: पुलिस ने साइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, एक गिरफ्तार
छानबीन में पुलिस ने मौके से शराब बनाने के उपकरण के साथ 200 लीटर रैक्टिफाइड, पव्वे शील करने की मशीन व अन्य उपकरण भी बरामद किये। इसके साथ ही आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
Published : 2 June 2018, 2:40 PM IST
Topics : अवैध शराब भोपा पुलिस मुजफ्फरनगर शराब तस्कर
No related posts found.