हिंदी
मुज़फ्फरनगर: थाना सिविल लाईन क्षेत्र की चौकी सुजड़ु चुंगी से ढाई सौ मीटर आगे मेरठ रोड पर एक अज्ञात अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आस-पास के दुकानदारों और राहगीरों से शव की पहचान करने की कोशिश की। लेकिन खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नही हो सकी।
जानकारी के मुताबिक मेरठ रोड पर अज्ञात अधेड़ का शव मिलने की सूचना आस पास के दुकानदारों द्वारा यूपी 100 डायल को दी गई। दुकानदारों की सूचना पर 100 डायल व् थाना सिविल लाईन पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची। जहां एक ग्रामीण का शव सड़क पर पड़ा था और उसके मुंह से खून निकल रहा था। काफी प्रयास के बाद भी जब शव की पहचान नही हो सकी तो पुलिस ने 108 की मदद से शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी पर भेज दिया।
Published : 11 September 2017, 8:25 PM IST
No related posts found.