हिंदी
कावड़ पटरी गंग नहर मार्ग पर आज एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में ऑटो सवार 8 लोग एक पेड़ की आड़ के जख्मी हालत में बच गये लेकिन एक वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। घायलों को इलाज के लिये नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुज़फ्फरनगर: खतौली के कावड़ पटरी गंग नहर मार्ग पर आज एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में ऑटो सवार करीब 9 लोग गंग नहर नहर में गिर गये। इस दुर्घटना में मौके पर एक वृद्ध की मौत हो गयी जबकि 8 लोग घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिये नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब 7 बजे कुछ लोग ऑटो में सवार थे, जो वजिदपुर से अपने गांव बिहारीपुर जा रहे थे। इसी दौरान घने कोहरे के कारण ऑटो कावड़ पटरी के पास ऑटो गंग नहर में जा गिरे। ऑटो में सवार लोगों की चीख पुकार से कुछ राहगीर घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचना दी गयी। इस हादसे में एक पेड़ की आड़ के कारण 8 लोग जख्मी हालत में बच गये लेकिन एक वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गयी।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिये नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में पहुंचे घायलों के परिजन रोते-बिलखते नजर आये। पुलिस ने क्रेन द्वारा ऑटो को नहर से बाहर निकलवाया।
Published : 1 January 2018, 2:37 PM IST
No related posts found.