हिंदी
कानपुर: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ताओं ने यहां बड़े चौराहा पर पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री मोहम्मद अली जिन्ना और भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का पुतला फूंका। साथ ही जिन्ना और नेहरू मुर्दाबाद के नारे भी लगाये।
मुस्लिम मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक मोहम्मद अफ़ज़ाल का कहना है कि अखंड भारत के टुकड़े करना और उसे तोड़ने वाले सबसे बड़े खलनायक मोहम्मद अली जिन्ना और जवाहर लाल नेहरू थे। उन्होंने कहा कि भारत के विभाजन में इन दोनों की अहम भूमिका थी, जिसके बाद से देश मे लगातार हिंसाये बढ़ गयी। दिनों दिन आतंकवाद बढ़ता जा रहा है।
साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे देश में आतंकवाद बढ़ने से अमन चैन छिन सा गया है। सीमा पर हमारे जवानों के साथ पत्थरबाजी हो रही हैं।
Published : 14 August 2017, 10:56 AM IST
No related posts found.