हिंदी
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में 35 वर्षीय एक यौनकर्मी की किसी अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार भिवंडी टाउन पुलिस थाने के निरीक्षक विजय कदम ने बताया कि यह घटना मंगलवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे की है।
उन्होंने बताया कि मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है और वह पुणे से भिवंडी के रेड लाइट इलाके हनुमान टेकड़ी में रहने आई थी। उन्होंने बताया कि वह एक अन्य यौनकर्मी के साथ कमरा साझा कर रही थी।
अधिकारी ने बताया कि एक अज्ञात आरोपी ने महिला पर पत्थर से हमला किया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि हत्या के पीछे का कारण अभी तक सामने नहीं आया है।
Published : 22 November 2023, 5:31 PM IST
No related posts found.