हिंदी
जयपुर: राजस्थान में नागौर जिले के परबतसर की जेल में हत्या के एक आरोपी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मन्नाराम गुर्जर (55) अपनी पत्नी और दो बेटियों के हत्या के आरोप में जेल में था और वह मंगलवार रात को फांसी पर लटका पाया गया।
उन्होंने बताया कि मन्नाराम ने चार अप्रैल को अपनी पत्नी और दो बेटियों की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी थी जिसके बाद अदालत द्वारा न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद वह परबतसर जेल में बंद था।
पुलिस के अनुसार कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार था। पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया गया।
Published : 14 June 2023, 7:52 PM IST
No related posts found.