यूपी निकाय चुनाव: मिलिए महराजगंज नगर पालिका अध्यक्ष पद के अपने एक और प्रत्याशी से, जानिये सपा प्रत्याशी पुष्पलता मंगल का चुनावी एजेंडा

महराजगंज नगर पालिका चुनाव की रफ्तार चरम पर है और चारों ओर सियासी माहौल गरमाया हुआ है। डाइनामाइट न्यूज़ निकाय चुनाव में उतरे प्रत्याशियों के साथ ही जनता के बीच जाकर उनकी राय जानने में जुटा हुआ है। इस क्रम में डाइनामाइट न्यूज मिला रहा है आपको अपने एक और प्रत्याशी से

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 26 April 2023, 4:09 PM IST
google-preferred

महराजगंज: जनपद में इन दिनों चारों तरफ नगर निकाय चुनाव का माहौल बना हुआ है। प्रत्याशी जहां पूरा जोर लगाकर वोटरों को लुभा रहे हैं वहीं जनता भी प्रत्याशियों की नब्ज टटोलने में लगी हुई है। महराजगंज नगर पालिका अध्यक्ष के कुल 6 प्रत्याशी मैदान में हैं। डाइनामाइट न्यूज़ निकाय चुनाव में उतरे प्रत्याशियों के साथ ही जनता के बीच जाकर उनकी राय जानने में जुटा हुआ है।

इसी क्रम में डाइनामाइट न्यूज़ ने अपनी अगली कड़ी के रूप में महराजगंज नगर पालिका अध्यक्ष के लिये अपने प्रचार में जुटी समाजवादी पार्टी प्रत्याशी पुष्पलता मंगल से बातचीत की। इस बातचीत में उन्होंने खुलकर कहा कि उनकी प्राथमिकताएं जनता को लेकर है। 

उन्होंने डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता से बातचीत में कहा कि महराजगंज नगर पालिका में विकास की ढ़ेर सारी सम्भावनाएं है। लेकिन अब तक पालिका अध्यक्ष चुगे गये लोगों ने विकास के नाम पर सरकारी पैसों की बंदरबांट के अलावा और कुछ काम नहीं किया। अब तक इस पद पर काबिज लोग सिर्फ अपने निजी लाभ के लिए ही इस कुर्सी का इस्तेमाल करते आये हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यहां आये कई तरह के बजट भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए।

उन्होंने कहा कि अब तो यहां नगर पालिका के एरिया का भी विस्तार हो गया और जो लोग पहले ग्राम प्रधान चुनते थे, अब वे चेयरमैन और सभासद चुनेंगे। महराजगंज का विकास उनका (जनता) का अधिकार है। 

एक सवा के जवाब में पुष्पलता मंगल ने कहा कि यदि जनता उनको जिताती है तो अभी गली-मोहल्लों में जो विकास से अछूते है, वे सबसे पहले उन पर फोकस करेंगी और वहां का विकास सुनिश्चित करेंगी।  

चुनाव प्रचार के दौरान सपा प्रत्याशी पुष्पलता मंगल ने डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत के दौरान बताया की उनका विजन साफ़ है। उनका दावा है कि उन्हें लोगो का अपार समर्थन मिल रहा है। ऐसे में यदि वे चुनाव जीतती हैं तो महराजगंज नगर पालिका को प्रदेश भर का इकलौता मॉडल नगर पालिका का दर्जा दिलवाना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। 

अपनी शिक्षा के वजह से चर्चित हैं महराजगंज नगर पालिका से सपा चेयरमैन प्रत्याशी डॉक्टर पुष्पलता मंगल 

नगर पालिका परिषद् महराजगंज से समाजवादी पार्टी से चेयरमैन प्रत्याशी पुष्पलता मंगल अपने उच्च शिक्षा को लेकर भी जनता के बीच चर्चा में है। उन्होंने M.A. M.Ed की पढ़ाई के अलावा NET, JRF भी क्वॉलिफाई किया। इस वर्ष उन्हें PHD भी मिलनी है। फिलहाल यहां पुष्पलता को अपने पति निर्मेश मंगल के नाम का भी अच्छा लाभ मिल रहा है। 

No related posts found.