लखनऊ: नगर निगम की मदद करेगा यूरोपियन यूनियन, राजधानी बनेगी स्मार्ट सिटी

नगर निगम मुख्यालय में यूरोपियन यूनियन की ओर से आए प्रतिनिधियों और लखनऊ मेयर संयुक्ता भाटिया के बीच एक एमओयू पर करार किया गया। जिसके माध्यम से यूरोपियन यूनियन और लखनऊ नगर निगम एक दूसरे की मदद और अनुभव के माध्यम से लखनऊ में बुनियादी सुविधाओं का विकास करेगें।

Updated : 26 March 2018, 6:35 PM IST
google-preferred

लखनऊ: राजधानी में सिस्टेमेटिक अर्बन डेवलपमेंट और मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए लखनऊ नगर निगम और यूरोपियन यूनियन के प्रतिनिधियों के बीच आज एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। जिसके माध्यम से यूरोपियन यूनियन और लखनऊ नगर निगम एक दूसरे की मदद और अनुभव के माध्यम से लखनऊ में बुनियादी सुविधाओं का विकास करेगें।

 यूरोपियन यूनियन की ओर से देश के शेष 11 शहरों और यूरोपियन यूनियन के 12 शहरों के बीच एक करार किया जाएगा। जिसमें देश के सूरत, चेन्नई जैसे शहर भी शामिल हैं। सबसे खास बात यह है कि यूरोपियन यूनियन इसमें देश के चुने गए सभी 12 शहरों के नगर निगमों को धन भी मुहैया कराएगा।

 

यूरोपियन यूनियन और लखनऊ नगर निगम के बीच एमओयू पर करार होने के बाद मीडिया से बात करते हुए लखनऊ मेयर संयुक्ता भाटिया ने बताया कि यूरोपियन यूनियन देश के सभी चुने गए 12 शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने और नागरिक सुविधाओं का विस्तार करने में लोकल एडमिनिस्ट्रेशन की मदद करेगा। साथ ही यूरोपियन यूनियन इसमें नई-नई तकनीकों के माध्यम से विकास में मदद करेगा और जहां कहीं किसी प्रोजेक्ट में फंड की कमी सामने आएगी उसे भी पूरा करेगा। उन्होंने इसे एक बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि आने वाले समय में इससे राजधानी लखनऊ का तेजी से विकास हो सकेगा।

नगर आयुक्त उदय राज ने बताया कि यूरोपियन यूनियन और लखनऊ नगर निगम के बीच हुआ करार एक ऐतिहासिक करार है। जिससे शहर की सूरत बदलने में काफी मदद मिलेगी। वहीं उन्होंने बताया कि लखनऊ नगर निगम भी अपने अनुभव के माध्यम से यूरोपियन यूनियन के शहरों के विकास में अपना योगदान देगा और लखनऊ नगर निगम का एक प्रतिनिधिमंडल भी जल्द ही यूरोपियन यूनियन के शहरों का दौरा कर वहां के शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर का जायजा लेगा और उससे सीख लेकर राजधानी लखनऊ में इंप्लीमेंट कराने की कोशिश की जायेगी।

Published : 
  • 26 March 2018, 6:35 PM IST

Related News

No related posts found.