
मुंबई: ‘जाको राखे साइयां मार सके न कोय’ यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस चरितार्थ होते हुए कम ही देखा होगा। लेकिन मुंबई के उपनगर दहिशर रेलवे स्टेशन पर ऐसा ही मामला कल नये साल के मौके पर देखने को मिला, जहां एक रेलवे ट्रैक पर फंसा एक 60 साल का बुजुर्ग लोकल ट्रेन की चपेट में आने से बाल-बाल बचा गया।
यह घटना साल के पहले दिन यानि 1 जनवरी 2021 की है। मुंबई के वेस्टर्न लाइन पर स्थित मुंबई के उपनगर दहिशर रेलवे स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर एक साठ साल का व्यक्ति फंस गया। उसी ट्रैक पर ट्रेन आती देख सभी के होश उड़ गये। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी।
वीडियो में वहां मौजूद पुलिस कांस्टेबल बुजुर्ग की मदद करते हुए उसे प्लेटफार्म की तरफ आने को कह रहा है लेकिन बुजुर्ग उस फूर्ति के साथ नहीं आ पाया। इतने में प्लेटफार्म पर आने की कोशिश कर रहे बुजुर्ग के सामने वहां ट्रेन आ गयी और कांस्टेबल ने बुजुर्ग को प्लेटफार्म पर खींच लिया।
बुजुर्ग व्यक्ति की जान तो बच गयी लेकिन इस घटना को देखने वाले हैरान रह गये। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Published : 2 January 2021, 1:12 PM IST
Topics : Dahisar railway station local train Mumbai घायल चमत्कार दहिशर रेलवे स्टेशन मुंबई मौत लोकल ट्रेन