हिंदी
मुंबई: युगांडा की एक महिला को मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 8.9 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन (मादक पदार्थ) के साथ गिरफ्तार किया गया है, जिसे उसने अपने बालों की विग और अंतःवस्त्र में छुपाकर रखे थे। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) के एक
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अधिकारी ने बताया कि डीआरआई की मुंबई क्षेत्रीय इकाई ने एक विशिष्ट सूचना के आधार पर मंगलवार को यहां छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जाल बिछाया और महिला यात्री को पकड़ लिया। वह एंटेबे से नैरोबी के रास्ते मुंबई पहुंची थी।
उन्होंने बताया कि डीआरआई के अधिकारियों को शुरुआत में उसके सामान से कुछ नहीं मिला, लेकिन जब उसके बालों की विग और पहने हुए अंतःवस्त्र की जांच की गई तो उससे 890 ग्राम कोकीन बरामद हुई।
अधिकारी ने बताया कि युगांडा की महिला नागरिक असामान्य तरीका अपनाकर मादक पदार्थ की तस्करी करने की कोशिश कर रही थी, जिससे मादक पदार्थ का पता लगाना चुनौतीपूर्ण था।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया।
Published : 20 December 2023, 2:14 PM IST
No related posts found.