हिंदी
मुंबई: बकरीद से पहले मुंबई पुलिस बकरा व्यापारियों पर जबरदस्त चेकिंग चलाये हुए है। मुंबई में बाहर से बकरा लाने पर रोक लगा दी गयी है। चेकनाका चेक पोस्ट पर मुंबई पुलिस का कड़ा बंदोबस्त है और जबरदस्त चेकिंग 24 घंटे चल रही है।
पिछले 4 दिन में बकरे से भरी 100 गाड़ियों को मुंबई पुलिस ने वापस भेज दिया है। दो गाड़ियों पर एनिमल एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है। इसके चलते बकरा व्यापारियों में खौफ है। इन्हें लगता है कि ट्रकों में कहीं बकरे खड़े-खड़े मर न जायें।
कोरोना के चलते मुंबई में सरकार और पुलिस जबरदस्त सख्ती बरत रही है। इस संबंध में दहिसर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक एम मुजावर ने बताया कि कोरोना की बीमारी के चलते मुम्बई में सख्ती है। कोरोना के चलते मुम्बई में ज्यादा सुरक्षा की जरूरत है।
Published : 29 July 2020, 2:25 PM IST
No related posts found.