हिंदी
मुंबई: जब बात हो रही हो स्टार किड्स की तो लिस्ट में सबसे पहले टॉप पर नाम आता है तैमूर अली खान का। जी हां हम बात कर रहे सेफ और करीना के बेटे तैमूर की, इन जनाब के लुक्स ने सबको अपना दीवाना बना रखा है। जब भी तैमूर की कोई फोटो वायरल होती है तो यह सोशल मीडिया में छा जाती है। महज 18 महीने के मासूम तैमूर ने प्ले स्कूल जाना शुरू कर दिया है।

इस बार तैमूर अपने पेरेंट्स के साथ प्ले स्कूल में दिखे, इतना ही नहीं तैमूर ने अपने क्लास मेट्स के साथ फोटोशूट भी कराया। जिसकी तस्वीरें करीना कपूर की टीम के अकाउंट से शेयर की गई। इस फोटो को शेयर करते हुए करीना ने लिखा तैमूर फैमली क्लास फोटो।

इसके बाद करीना ने एक ओर फोटो शेयर की जिसमें वह सेफ और तैमूर नजर आ रहे है। इसको शेयर करते वक्त करीना लिखती है मेरे फैवरेट ट्रियू , हालांकि तैमूर जहां जाते वहां उनका फोटो सेशन शुरू हो जाता है यहां तक कि लंदन में भी तैमूर के चाहने वालो की कमी नहीं है।
Published : 24 June 2018, 4:33 PM IST
Topics : करीना क्लासमेट तैमूर प्ले स्कूल मुंबई स्टार किड्स
No related posts found.