हिंदी
मुंबई: युवा ऑल-राउंडर शाहबाज़ अहमद को ज़िम्बाब्वे दौरे के लिये वाशिंगटन सुंदर के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है। बीसीसीआई ने मंगलवार को यह सूचना दी।
यह भी पढ़ें: जिम्बाब्वे को हराकर बांग्लादेश ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बताया कि सुंदर इंग्लैंड में एक काउंटी मैच के दौरान चोटिल हो गये थे, जिसके कारण उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है।
भारत को ज़िम्बाब्वे में तीन मैचों की एकदिवसीय शृंखला खेलनी है, जिसकी शुरुआत 18 अगस्त से होगी। (वार्ता)
Published : 16 August 2022, 3:42 PM IST
Topics : ऑल राउंडर जिम्बाब्वे दौरे बीसीसीआई मुंबई वाशिंगटन शाहबाज़ अहमद
No related posts found.