हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स कनेक्शन में गिरफ्तार की गयी सुशांत की गर्लफ्रेंड रह चुकी रिया चक्रवर्ती को आज एनसीबी टीम ने भायखला जेल में कर दिया। रिया को लगातार तीन दिनों की पूछताछ के बाद कल दोपह बाद एनसीबी टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया था।
वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अदातल में पेशी और जमानत पर सुनवाई में देरी के कारण रिया को कल रात एनसीबी सेल में ही गुजारनी पड़ी थी। अदालत में रिया को 14 दिनों ने न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।
हालांकि रिया के वकील द्वारा रिया की जमानत के लिये भी कोर्ट में आवेदन दाखिल किया गया है, यदि कोर्ट रिया की जमानत अर्जी खारिज करता है तो उन्हें अगले 14 दिनों तक जेल में ही रहना होगा। कोर्ट से जमानत मिलने पर वह रिहा हो सकती हैं। ऐसे में यह अहम है कि इस मामले में कोर्ट रिया की जमानत अर्जी स्वीकारती है या नहीं।
ड्रग्स कनेक्शन में जेल भेजी गयी रिया चक्रवर्ती ने एनसीबी को पूछताछ में दिये गये अपने बयान में सुशांत के लिये ड्रग्स मंगाने औऱ उसके लिये पैसों का लेन-देन करने के आरोपों को स्वीकारा है। लेकिन बताया जाता है कि उसने खुद ड्रग्स लेने या कंज्यूम करने की बात नहीं कबूली। ड्रग्स कनेक्शन में रिया और अन्य आरोपियों की गवाही के बाद बताया जाता है कि अब एनसीबी 25 बॉलीवुड सेलेब्स पर भी ड्रग्स मामले में शिकंजा कसने वाली है।
Published : 9 September 2020, 11:08 AM IST
Topics : Byculla Jail death case Rhea Chakraborty Sushant Singh Rajput एनसीबी भायखला जेल मुंबई रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत
No related posts found.