हिंदी
देवघर: मुंबई पुलिस ने देवघर के पथरड्डा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर करीब एक लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुंबई पुलिस ने देवघर जिला के पथरड्डा क्षेत्र से दो साइबर ठगों को 95,000 रुपये की साइबर ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गयी है।
सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान टिंकू कुमार और उत्तम कुमार के रूप में हुई है और दोनों पथरड्डा के निवासी हैं।
Published : 6 March 2023, 11:35 AM IST
No related posts found.