Drugs on Cruise Case: क्रूज ड्रग्स केस में NCB के गवाह किरण गोसावी को पालघर पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिये पूरा मामला

मुंबई के चर्चित क्रूज ड्रग्स केस में एनसीबी के गवाह किरण गोसावी को महाराष्ट्र की पालघर पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 2 December 2021, 12:00 PM IST
google-preferred

मुंबई: क्रूज ड्रग्स केस में एनसीबी के गवाह किरण गोसावी को महाराष्ट्र की पालघर पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया है। किरण गोसावी को धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया। किरण गोसावी को पुलिस आज ही अदालत में पेश करेगी और कोर्ट से उसकी रिमांड मांगेगी। 

इससे पहले किरण गोसावी को इसी साल अक्टूबर में पुणे पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद पालघर पुलिस ने भी धोखाधड़ी के एक अन्य मामले में उसकी हिरासत मांगी थी।

जानकारी के मुताबिक पालघर पुलिस ने बुधवार देर रात करीब एक बजे गोसावी को गिरफ्तार किया। उसकी गिरफ्तारी आदर्श किनी नामक एक व्यक्ति की शिकायत पर की गई है। इस शिकायत को लेकर गोसावी पर मलेशिया में नौकरी दिलाने के बहाने धोखाधड़ी करने का मामला यहां केलवा थाने में दर्ज किया गया था।

अक्टूबर में मुंबई तट के पास एक क्रूज जहाज से कथित तौर पर मादक पदार्थ बरामदगी के मामले में गोसावी एनसीबी के नौ स्वतंत्र गवाहों में से एक है। इस मामले में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान आरोपियों में से एक हैं। आर्यन खान के साथ ली गई सेल्फी के वायरल होने के बाद से गोसावी फरार था। लेकिन बाद में पुणे पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। 

Published : 
  • 2 December 2021, 12:00 PM IST

Related News

No related posts found.