
मुंबई: महाराष्ट्र के नवी मुंबई में अपने पड़ोस में रहने वाली सात साल की लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को आरोपी को पकड़ा है। 40 साल का आरोपी और पीड़िता उल्वे इलाके में एक ही इमारत में रहते थे।
यह भी पढे़ं: दोस्त के घर बुलाया कर ‘टैरो कार्ड रीडर’ के साथ बलात्कार
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार शनिवार की शाम पीड़ित बच्ची खेलने के लिए आरोपी के घर गयी थी। सागरी पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने उसके साथ अपने घर में ही रेप किया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पहले भी लड़की का यौन शोषण किया था, उसे अश्लील तस्वीरें दिखाईं थी और रेप के बारे में किसी को न बताने को कहा था।
शनिवार को रेप के बाद लड़की ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। अधिकारी ने कहा कि पीड़िता के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 376(2)(जे)(एन) (12 साल से कम उम्र की महिला या सहमति देने में असमर्थ महिला से बलात्कार), 376AB (12 साल से कम उम्र की महिला से बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया था। यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण के लिए बने POCSO एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया गया है।
Published : 28 April 2024, 5:59 PM IST
Topics : Mumbai neighbor nnocent girl rape महाराष्ट्र मासूम मुंबई रेप