Mumbai: बांद्रा-वर्ली सी लिंक से शख्स ने समुद्र में लगाई छलांग, जानिये पूरा अपडेट

हाल ही में एक दुर्घटना के बाद मानसिक रूप से परेशान चल रहे 55 वर्षीय एक व्यक्ति ने मुंबई में सोमवार को बांद्रा-वर्ली सी लिंक से छलांग लगा दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर:

Updated : 31 July 2023, 5:35 PM IST
google-preferred

मुंबई:  हाल ही में एक दुर्घटना के बाद मानसिक रूप से परेशान चल रहे 55 वर्षीय एक व्यक्ति ने मुंबई में सोमवार को बांद्रा-वर्ली सी लिंक से छलांग लगा दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति ने सुबह पुल से अरब सागर में छलांग लगाई थी। नौसेना के एक हेलीकॉप्टर को उसकी तलाश में लगाया गया है।

अधिकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व हुई एक सड़क दुर्घटना में व्यक्ति के मस्तिष्क में गंभीर चोटें आई थीं। उन्होंने बताया कि व्यक्ति ने परिजनों से भी कहा था कि वह अपनी जान ले लेगा।

Published : 
  • 31 July 2023, 5:35 PM IST

Related News

No related posts found.