Site icon Hindi Dynamite News

Mumbai: मुंबई का कर्नाक पुल यातायात के लिए किया गया बंद, जानिये वजह

दक्षिण मुंबई में सीएसएमटी और मस्जिद स्टेशन के बीच ब्रिटिश शासनकाल में बने कर्नाक पुल को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है और रेल यातायात के लिए खतरनाक होने के कारण इसे गिराने का फैसला लिया गया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Mumbai: मुंबई का कर्नाक पुल यातायात के लिए किया गया बंद, जानिये वजह

मुंबई:दक्षिण मुंबई में सीएसएमटी और मस्जिद स्टेशन के बीच ब्रिटिश शासनकाल में बने कर्नाक पुल को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है और रेल यातायात के लिए खतरनाक होने के कारण इसे गिराने का फैसला लिया गया है। मध्य रेलवे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस ने बढ़ाया हाउसिंग लोन, जानिये कितना हुआ महंगा

अधिकारियों ने बताया कि मुंबई यातायात पुलिस ने पुल को बंद करने के लिए सशर्त ‘अनापत्ति प्रमाणपत्र’ दे दिया है और पुल को सोमवार से यातायात के लिए बंद करने की घोषणा कर दी है।

यह भी पढ़ें: भारत में जल्द देखने को मिलेगी लग्जरी कार कंपनी मैक्लारेन ऑटोमेटिव की गाड़ियां, पढ़िये इसके बारे में पूरी जानकारी

मध्य रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, पुल बेहद खस्ता हालत में है और उसमें दरारें पड़ गयी हैं।

ब्रिटिश शासनकाल में 1866-67 में बने इस 150 साल से ज्यादा पुराने पुल को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बंबई के विशेषज्ञों ने 2018 में असुरक्षित करार दिया था।

मध्य रेलवे के जन संपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने कहा, ‘‘रेलवे की ओर से हम अगले कुछ दिनों में पुल को गिराने के लिए तैयार हैं।(भाषा)

Exit mobile version