IPL 2020: पहले क्वालीफायर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराने के बाद रोहित शर्मा ने कही ये महत्वपूर्ण बात

डीएन ब्यूरो

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस  के बीच आईपीएल का पहला क्वालीफायर गुरूवार को खेला गया। इस मैच में मुंबई को मिली जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कई महत्वपूर्ण बातें कही। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें क्या कहना है रोहित शर्मा का।

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा


नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस  के बीच आईपीएल का पहला क्वालीफायर गुरूवार को खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस को जीत मिली। इस मैच में मुंबई ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 200 रन बनाये तो वहीं दिल्ली को 201 रनों का लक्ष्य दिया। अपने लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 143 रन ही बना पाये और हार गये। 

मुंबई इंडियंस की टीम

अपनी टीम की जीत से खुश मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कई महत्वपूर्ण बातें कही। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा। क्विंटन डी कॉक और सूर्यकुमार यादव ने मेरे जल्द आउट होने के बाद शानदार बल्लेबाजी की। आगे उन्होंने कहा कि हम चाहते थे कि टीम पावरप्ले में बहुत अच्छा प्रदर्शन देकर मैच अपने पक्ष में कर ले।

बता दें कि इसी जीत के साथ मुंबई ने छठी बार फाइनल में जगह बना ली। मुंबई इंडियंस ने इससे पहले 2010, 2013, 2015, 2017 और 2019 में फाइनल में जगह बनायी थी।










संबंधित समाचार