
मुंबई: महाराष्ट्र के ठाणे की एक फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ है। यह धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज तीन KM पर सुनाई दी गई। विस्फोट के बाद आग लग गई। चार से अधिक दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर मौजूद है और आग बुझाने का काम जारी है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार डोंबिवली के एमआईडीसी इलाके में स्थित एक कंपनी में बॉयलर फटा है और इसके बाद भयानक आग लग गई। विस्फोट के प्रभाव से आसपास के घरों की खिड़कियां टूट गईं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, 25 से 30 लोगों को आग से बचाया गया है। अभी भी फैक्ट्री के अंदर कितने लोग हैं इसकी फिलहाल सही जानकारी नहीं मिल पाई है। आग बुझाने का काम जारी है।
Published : 23 May 2024, 3:21 PM IST
Topics : blast chemical factory Mumbai Thane केमिकल फैक्ट्री ठाणे धमाका मुंबई